शासन की मंशा का लग रहा पलीता ,मृत अवस्था में पड़ा गौशाला में गोवंश
गाजीपुर। बिरनो ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बद्धुपुर स्थित बना अस्थाई गोशाला प्रदेश की सरकारी प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं। मगर यहां पर गोशाला का बुरा हाल है। गोशाला में पल रहे पशुओं को खाने के लिए हरा चारा तो मयस्सर नही हो पा रहा है वहीं पानी और भूसा के सहारे गौशाला चल रहा है। हालात यह है कि गोशालाओं में रोज एक-दो गायों की मौत हो रही है। गायों की दुर्दशा पर न जिला प्रशासन ध्यान दे रहा और न गोशाला संचालक।ग्राम प्रधान शुभाष राम ने बताया की ग्राम पंचायत अधिकारी ही इस गौशाला का पुरा पुरा देख भाल करते है। इस गौशाला पर 8 कर्मचारी नियुक्त है।लेकिन जहां एक के बाद एक गाय की मौत हो रही है। गोवंशों को यहां कैद जैसा करके रखा जाता है। चरने के लिए चरागाह की व्यवस्था नहीं है। कई पशुओं की बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी गोवंशों की दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रशासन के रवैये को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। वही इस गौशाला में सैकड़ों को आंसुओं को रखा गया है लेकिन उनके रहने के लिए बनाई गई व्यवस्था इतनी बद से बदतर है कि इस कड़ाके की गर्मी में भी टिनशेड टूटी फूटी व्यवस्था में पड़ी हुई है। आला अधिकारी के आने पर व्यवस्था के नाम पर दूर-दूर तक कुछ दिखाई तो नहीं देता है लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करके अपने गंतव्य को निकल जाते हैं। शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे पी एन आई न्यूज़ की टीम बद्धुपुर स्थित गौशाला पर पहुंची मौके पर 2 गोवंश मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी जिनको कवि अपना शिकार बना रहे थे लेकिन मौके पर नियुक्त कर्मचारियों में से किसी ने भी गोवंश को सुरक्षित तरीके से रखने का प्रयास नहीं किया गया शासन की मंशा के अनुरूप चल रहे कार्य और अधिकारी मौन साधे हुए हैं।


