बसपा सांसद के कार्यक्रम में गायब रहे बसपाई,डटे रहे सपाई,बना चर्चा का विषय

बसपा सांसद के कार्यक्रम में गायब रहे बसपाई,डटे रहे सपाई,बना चर्चा का विषय

बिरनो गाजीपुर।सांसद ने किया पांच करोड़ 17 लाख की लागत से निर्मित सड़क का शिलान्यास, बसपा सांसद के इस कार्यक्रम में अनुपस्थित/ गायब नजर आएं बसपाई,डटे रहे सपाई बना चर्चा का विषय।

सांसद अफजाल अंसारी ने मंगलवार को 5 करोड़ 17 लाख की लागत से‌ प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित बोगना रायपुर से गोपालपुर तक साढ़े छःकिमी लम्बी पीच रोड का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगो को आवागमन में सुविधा होगी।मार्ग के

निर्माण होने से पूर्व लोगो को आवागमन में काफी परेशानी थी,जनहित में इस मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है।आगे सतारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे उपर या परिजनों पर ज़ुल्म चाहें जितना बरसाना है बरसालों इससे सांसद अफजाल अंसारी डरने वाला नहीं,अन्याय के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा,जितना ज़ुल्म करना है कर लो।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौहान,विधायक प्रतिनिधि रामबरत यादव, गुड्ड  बारी , गुड्डू यादव,नागेंद्र राजभर,ब्रम्हदेव राजभर,राकेश यादव,सन्तोष चौबे,भानु यादव,काली चरण चौहान,संजीवन चौहान,भोला यादव,बृजेश सिंह,अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे।