बिरनो थाना क्षेत्र मे फिर चोरी, पुलिस पस्त चोर मस्त

गाजीपुर बिरनो  थाना क्षेत्र में इन दिनो चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। मनोबल देखिए कि एक माह के भीतर थाना क्षेत्र मे दर्जन भर भैंस चोरी की घटना हुई है । बिरनो थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चोरों ने रविवार की रात भङसर गांव स्थित दया प्रकाश सिंह के ट्यूबवेल का दरवाजा तोड़कर स्टार्टर, और स्टेपलाईजर पर हाथ फेर दिया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस जब तक चोरो तक पहुंच पाते इससे पहले ही चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डालते है। एक माह के अंदर चोरों ने आधा दर्जन के लगभग चोरी के बड़ी घटना को अंजाम दे चुके हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर बिरनो थाना क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं। आश्चर्यजनक यह है कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे हैं 112 नंबर की गाड़ियां सङक पर होती है या थाने पर जिससे चोर मदमस्त होकर चोरी करते हैं और अपने गंतव्य को निकल जाते हैं अब तक दर्जन भर चोरियों के बावजूद किसी एक का भी खुलासा कर पाने में बिरनो पुलिस असफल रही है।

 इस बाबत बिरनो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई है बहुत जल्द खुलासा कर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।