राष्ट्रीय युवा दिवस पर चैलेंजर्स ग्रुप का प्रेरणा संकल्प

राष्ट्रीय युवा दिवस पर चैलेंजर्स ग्रुप का प्रेरणा संकल्प

नोएडा: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत कहे जाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नॉएडा सेक्टर-22 स्थित चैलेंजर्स की पाठशाला में प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पाठशाला में अध्ययनरत छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन-चरित्र, उनके विचारों एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें आत्मबल, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। यदि युवा आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना को अपनाएँ, तो देश का भविष्य सशक्त और उज्ज्वल बन सकता है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस मौके पर रोशनी कुमारी, कृष्णा, सुंदरम, अर्जुन आदि साथी मौजूद रहे