चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रविवार को अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पारा के पास तेज गति से मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दे जिस को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटरसाइकिल की गति बढ़ाने का प्रयास किया जिसमें मोटरसाइकिल गिर पड़ी इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया ।
पकड़े गए युवक की पहचान सर्वजीत यादव पुत्र हरि नारायण यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गौरी थाना पकड़ी जनपद बलिया । युवक के पास से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया l


