जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव के छापेमारी से मचा हड़कंप, बिरनो सीएचसी से नदारत रहे कर्मचारी पहुंचे सीएमओ

जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव के छापेमारी से मचा हड़कंप, बिरनो सीएचसी से नदारत रहे कर्मचारी पहुंचे सीएमओ

गाज़ीपुर बिरनो । जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव आज पूरे एक्शन में दिखे जनसमस्याओं और बेलगाम सरकारी कर्मचारियों पर पुरी तरह से गुस्से में दिखे और औचक निरीक्षण में पहुंचें विधायक बिरनो गौ आश्रय केंद्र और विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे दो आश्रय केंद्र की हालत को देखते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री गो आश्रय के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं लेकिन हालत यह है कि आवारा पशु सड़कों पर मृत अवस्था में पड़े रहते हैं गौशालाओं में गंदगी यों की भरमार है सूखे भूसे

और गंदे पानी पीने को पशु मजबूर है और कर्मचारी हरा चारा की बात कह कर अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ रहे हैं वही बिरनु विद्युत केंद्र पर पहुंचे विधायक ने निर्देशित किया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मर को चिन्हित किया जाए और बिजली की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जाए इसी बीच स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपकेंद्र बिरनो और बिरनो गौशला का आज बृहस्पतिवार को विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण किया जैसे ही विधायक डॉ वीरेंद्र यादव स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे तो डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले वहीं अंधेरे में डूबा हुआ स्वास्थ्य केंद्र मिला। इस दौरान खामियां मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई विधायक डॉ वीरेंद्र यादव सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और निरीक्षण किया उन्होंने ओपीडी में दो डॉक्टर हमेशा रहने का भी निर्देश दिया वही विधायक ने डाक्टर व कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर को देखा जिसमे 39 कर्मचारियों की तैनाती है जिसमें सिर्फ 14 कर्मचारी ही उपस्थित मिले और अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के संबंध में नाराजगी जताई और इसकी तत्काल सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देश दीपक पाल को दिया विधायक के टेलीफोन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी देश दीपक पाल भी मौके पर पहुंचे इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया वही विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो भी कर्मचारी समय पर ना आए उन पर तत्काल कार्रवाई करें इस दौरान विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिनकी समय से ड्यूटी हो फील्ड वर्क के नाम पर आराम ना फरमाएं अपने समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित हो और अपना काम मुस्तैदी से करें विधायक ने लेबर रूम

ऑफिशियल कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी ली विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी देश दीपक पाल को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो दवा के स्टॉक के संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त दवा स्टाक है एंटीबायोटिक दवा और रेबीज इंजेक्शन भी उपलब्ध है उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा समय में 4 डॉक्टरों की तैनाती है इस दौरान विधायक ने कर्मचारियों से कहा कि वह अपने कार्य के प्रति सजग रहें आने वाले मरीजों के प्रति पूर्ण दायित्व का निर्वहन करें वहीं कर्मचारियों ने विधायक डॉ वीरेंद्र यादव से आवास ना उपलब्ध होने के बारे में भी उनको जानकारी दी वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जो भी अनुपस्थित कर्मचारी हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी वहीं विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित झोलाछाप डॉक्टर, सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट संचालित पैथोलॉजी सेंटर व नर्सिंग होम संचालन की भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की विधायक वीरेंद्र यादव लगभग 3 घंटे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में

जम रहे इस बीच कर्मचारियों में भाग दौड़ की स्थिति बनी रही आलम यह रहा कि देर से आने वाले कर्मचारी सीएमओ के द्वारा रजिस्टर पर अनुपस्थित लगाए जाने पर पसीने पोछते हुए नजर आए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामव्रत यादव, राजेंद्र यादव ग्राम प्रधान, शिवकुमार यादव, गुड्डू यादव ,अखिलेश यादव ,मंगल राजभर ,लालजी राजभर, रामनवल प्रधान ,सुजीत यादव , आदि लोग उपस्थित है