कृषि विज्ञान केन्द्र गौतम बुद्ध नगर पर ग्रामीण महिलाओं को डॉ विनीता सिखा रही हैं स्वरोजगार

कृषि विज्ञान केन्द्र गौतम बुद्ध नगर पर ग्रामीण महिलाओं को डॉ विनीता सिखा रही हैं स्वरोजगार

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित, कृषि विज्ञान केंद्र, नूरपुर छोलस में दिनांक 23 से 27 जुलाई 2024 तक केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. विनीता सिंह द्वारा ग्रामीण युवतियों हेतु पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वह प्रशिक्षणार्थीयों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लघु उद्यमिता के माध्यम से स्वरोज़गार कर आत्म निर्भर भारत के अभियान को सफ़ल बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित भी कर रही हैं।

केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. विनीता सिंह ने प्रशिक्षण में ग्रामीण युवतीयों को बताया कि महिला उद्यमिता को देश की आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। कोई भी महिला उद्यमी न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि दूसरों के लिए भी रोज़गार के अवसर को बढ़ाती हैं। उद्यमिता के ही माध्यम से महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिती को मज़बूत करके महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।

इस प्रशिक्षण में डॉ. सिंह ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार के साबुन को घर पर ही बनाने का तरीक़ा बताया I साबुनों में ऐलोवेरा, गुलाब, चंदन, लेमन ग्रास, हल्दी, शहद इत्यादि युक्त साबुन बनाना सिखाया ।

इसके साथ ही लघु उद्यमिता हेतु प्रशिक्षणार्थियों को डिज़ाइनर एवं विभिन्न प्रकार के ख़ुशबूओं वाली मोमबत्तियाँ बनाने की तकनीक सिखाकर सिखाकर उन सबसे केंद्र पर बनवाए जिससे सभी काफ़ी खुश थी तथा इस काम को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी उत्साहित भी थीं। इस कार्यक्रम में केंद के प्रभारी अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को बाज़ार तक लाने हेतु उत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान  केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मोहन सिंह, डॉ सुनील प्रजापति, डॉ बोनिका पंत एवं श्री कुँवर घनश्याम द्वारा भी समय -समय पर प्रशिक्षणार्थियो को मार्ग दर्शन मिला इस प्रशिक्षण में ग्राम - कलोंदा एवं छोलस की मढ़ैया की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया की अगर कोई महिला इस कार्य में रुचि लेते हुए आगे बढ़ना चाहती है तो तकनीकी सहायता हेतु कृषि विज्ञान केंद्र से कभी भी सम्पर्क कर सकती हैं।