न्यायालय वाणिज्य कर अधिकरण नोयडा परिसर में हुआ ध्वजारोहण

न्यायालय वाणिज्य कर अधिकरण नोयडा परिसर में हुआ ध्वजारोहण

नोएडा। आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जोकि 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है। 26 जनवरी 2025 में देश का 76वां गणतंत्र दिवस और संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। भारत का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देता है।
आज सैक्टर 23 स्थित न्यायालय वाणिज्य कर अधिकरण नोयडा कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण  किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी। 

इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में अधिकरण व्यापार कर नोयडा सदस्य अजय कुमार सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।