6 साल बाद जेल से आए अरुण और एक बार फिर छाए अरुण

6 साल बाद जेल से आए अरुण और एक बार फिर छाए अरुण

गाजीपुर। गाजीपुर जनपद का राजनीति में एक नाम अरुण सिंह हर मुद्दे पर सुनाई और दिखाई देता रहा है मामला चाहे किसी जाति धर्म का हो लेकिन मौके पर अरुण सिंह का दिखाई देना आम बात होता था इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह के 6 वर्ष के बाद जेल से छूटने के बाद गाजीपुर सीमा में प्रवेश करने पर समर्थकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नारी पंचदेवरा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों व समाज के कमजोर वर्गों के उत्पीड़न पर उनको न्याय दिलाने के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। कहा कि सपा व बसपा सरकार में मैनें गरीबों को न्याय दिलाने तथा विकास के लिए संघर्ष किया। जिसके एवज में मुझे फर्जी ढंग से फंसाया गया। इतना ही नहीं श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री कैलाश यादव ने फर्जी मुकदमे करा कर मुझे जेल भेजने का काम किया । श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश व देश में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उससे जनता काफी खुश है। कहा कि विकास की उस बयार को मैं जनता के बीच ले जाने का प्रयास करूंगा। इसके बाद ये भी कहा कि मैं भाजपा का सदस्य नहीं हूं लेकिन उनकी नीतियों से संतुष्ट हूं। कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति के माध्यम से आन्दोलन व जनता को न्याय दिलाने का कार्य जारी रहेगा। कहा कि बीते 26 मई को करण्डा के बीडीओ पर किये गये जानलेवा हमले में शामिल हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। गिरफ्तारी होने तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि 27 अप्रैल 2015 में दो हेरोइन तस्करों को छुड़ाकर फरार होने वाले अपराधी आज तक फरार हैं। इस मामले में योगी सरकार का बुलडोजर आज तक उनके घरों तक नहीं पहुंच सका। कहा कि उन्हें संरक्षण देने वाले नेताओं को मैं बेनकाब करूंगा। इस मौके पर शिवप्रसाद सिंह,योगेश सिंह, प्रवीण सिंह, बटुकनाथ मिश्र, बृजेश सिंह, गौतम मिश्र,अंकुर श्रीवास्तव, मोनू सिंह, उदयप्रताप सिंह, चन्द्रभान सिंह, किसान नेता अमरनाथ यादव, बब्बन यादव, जगदीश यादव, उमेश यादव, राज ठाकुर, राजेश सिंह, रुद्रप्रताप बंटी, अतीक खान, हुमायूं खान, ज्ञानेन्द्र प्रताप आदि रहे।