जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर-01 अभियुक्त मय एक अदद पिस्टल 32 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्ग दर्शन मे दिनांक 16.08.2022 को उ0नि0 मुन्नालाल शर्मा मय हमराह उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य,का0 सूरज कुमार,का0 विजय कुमार रात्रि गस्त, चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिग हिस्टरीशीटर में मामूर होकर बखरिया बाँध चौराहे पर मौजूद था कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मठिया से अभियुक्त जितेन्द्र राय पुत्र मुनीन्द्रनाथ राय नि0 असावर थाना करीमुदीनपुर जनपद-गाजीपुर उम्र करीब 33 वर्ष को एक अदद पिस्टल 32 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ समय 01.00 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 191/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।