देश में केवल गांधीवाद चलेगा गोडसेवाद नही चलेगा- दिवांशू
गाजीपुर जनवरी गांधी जी के शहादत दिवस पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में अपने यूथ के साथियों के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर मलायर्पण कर शहादत दिवस मनाया गया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशू पाण्डेय अंशु जी ने कहा कि आज के दिन ही नाथू राम गोडसे ने गांधी जी को गोली मारकर उनकी हत्या की थी और कहा कि देश में केवल गांधीवाद चलेगा गोदसेवाद नही चलेगा।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, अनिकेश कुमार, राजू कुमार, आशुतोष गुप्ता, यूथ कांग्रेस के भदौरा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।


