प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास से मिली रोशनी

प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास से मिली रोशनी

जलाओ वो शमा जिसे आँधी बुझा न सके,

बनो वो चेहरा जिसे कोई मिटा न सके...

गाजीपुर  विकास खण्ड बिरनो के अंतर्गत ग्राम मलेठी के प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति ने ग्राम सभा वृद्ध पुरूष और महिलाओं को रोशनी देने का काम किया जिसकी लोग काफी सराहना कर रहें हैं। 

हुआ यूं कि ग्राम सभा के ही किशोर राजभर, मिटठू राजभर, भोला राजभर, दुर्ग विजय राजभर, व कमली गोङ, सुखदेइया को काफी दिनो से आंख से दिखाई कम दे रहा था इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सबको एक साथ लेकर जनपद स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय राज्य चिकित्सालय गोराबाजार ले गये जहां पर सभी का सकुशल जांच और इलाज हुआ जिसमे पांच को मोतियाबिन्द व एक को नाखुना की समस्या थी सफल इलाज के बाद परिजनो मे हर्ष व्याप्त है। 

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति ने कहा की गांव का विकास प्रमुख तो होता ही है उससे भी ज्यादा जरूरी सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा की आवश्यकता होती है ऐसे कार्य करने की जरूरत है ग्राम सभा के सभी सम्मानित ग्राम वासी हमारे परिवार के सदस्य है और ऊनके लिए हर सुख दःख मे अग्रिम पंक्ति मे मौजूद होना हमारी प्राथमिकता है।