गुमटी में लगी आग ,बुझाने पहुंचे दो पुलिसकर्मी झूलसे
गाजीपुर। दिवाली पर आतिशबाजी करना महंगा पड़ा मामला है कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज परिसर के सामने दिवाली की देर रात गुमटी में आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायरमैन के पुलिसकर्मियों के द्वारा आग बुझाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो पुलिसकर्मी बुरी तरह झुलस गए।। घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना पर घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकलकर्मी व पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक दिवाली की देर रात आतिशबाजी का माहौल चल रहा था। वहीं रात 11 बजे नेशनल इंटर कॉलेज परिसर के सामने गुमटिओ से धूं धूं कर आग की लपट देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर-ब्रिगेड और थाना पुलिसकर्मियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान गुमटी में रखे सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे दो फायर बिग्रेड के दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायल फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मियों को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य दमकल कर्मियों और पुलिसकर्मियों के द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया


