आईएमएस में हर घर तिरंगा कार्यक्रम

आईएमएस में हर घर तिरंगा कार्यक्रम

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रेडियो के माध्यम से आजादी के गुमनाम नायकों की चर्चा की। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की थीम पर रेडियो नाटक, पेंटिंग, लोकगीत एवं निबंध लेखन प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन हुआ।

शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में छात्राओं ने रेडियो नाट्य का मनमोहक प्रस्तुती दी। नाटक के माध्यम से देश में सभी नागरिकों को आपस में मिलकर, अमन के साथ जाति, धर्म, मजहब के बंधनों से मुक्त होकर मानवता की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। वही कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्रों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

वहीं बीकॉम.एलएलबी की छात्रा तेजस्विता दूवे ने आजादी के सच्चे मायने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह तभी पूरा हो सकते है, जब हम अपने देश को स्वच्छ, सुंदर और शिक्षित बनाएगें। वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम में छात्राओं ने मेरे सपनों के भारत को पोस्टर मेकिंग, नाट्य मंचन, स्लोगन लेखन के माध्यम से रचनात्मक रूप देकर अपना भाव प्रकट किया।