मरदह ब्लॉक चढा भ्रष्टाचार की भेंट रिश्वत मांगते का वीडियो हुआ वायरल
योगी सरकार में अधिकारी और कर्मचारी कितने मदमस्त है और भ्रष्टाचार में लिप्त है यह साफ-साफ देखा जा सकता है आलम यह है कि खुलेआम वसूली का इंतजाम चल रहा है ताजा मामला गाजीपुर खंड विकास कार्यालय मरदह में तैनात कार्यालय सहायक सत्येंद्र कुमार गौतम द्वारा कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र लेने गए एक व्यक्ति से प्रमाण पत्र बनवाने की आवाज में ₹600 रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है की मृत्यु प्रमाण पत्र ही नहीं आवास, पेंशन, शादी अनुदान के लिए आवेदन करने आने वाले फरियादियों से भी कार्यालय सहायक द्वारा वसूली की जाती है अधिकारियों के प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा कार्यालय का कोई कार्य न करे जाने की सख्त निर्देश के बाद भी वीडियो कार्यालय में कई प्राइवेट व्यक्तियों के द्वारा कार्यालय के सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं हालात यह है कि यह बकायदा कुर्सी मेज पर बैठकर नियमित सरकारी अभिलेखों से जुड़े कार्य करते हैं विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे फरियादियों से वसूली का कार्य यह प्राइवेट लोग कर रहे हैं अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी कर प्राइवेट कर्मियों से कार्य करवाने का प्रकरण भी चर्चा में है अब देखना यह है कि वसूली में मस्त कर्मचारियों पर प्रशासन कितना कार्यवाही कर पा रहा है।


