मिटठापारा गांव मे पसरा मातम, सङक दुर्घटना मे तिन की दर्दनाक मौत
गाजीपुर , जंगीपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के पास वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर आज तङके सुबह टहल रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई l

मिली जानकारी के अनुसार मिटठा पारा गांव निवासी अच्छे लाल यादव 45 वर्ष, दिवाकर सिंह यादव 36 वर्ष तथा विनोद सिंह यादव 40 वर्ष प्रतिदिन की भांति आज टहल रहे थे वही लगभग 4:30 बजे के आसपास मऊ के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही वेगनार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।
इस घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया वही जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और सभी युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक दिवाकर यादव की दो लड़के , विनोद यादव के दो लड़की दो लड़का, अच्छे लाल यादव के एक लड़का एक लड़की इस घटना के बाद खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत अरुण यादव वर्तमान जिला पंचायत नरेंद्र यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव सपा जिला अध्यक्ष रामधारी यादव छात्र नेता अखिलेश यादव मीठा तारा गांव पहुंचे वहीं परिजनों के कुन्दन स्वर को सुनकर सबकी आखे नम हो जा रही थी।
इस बाबत जंगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है वही संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



