नॉएडा: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के होने वाले चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत विपिन कुमार मल्हन एंव वी0के0 सेठ पैनल कें 18 पदाधिकारियों एंव 138 ई0सी0 मैम्बरों ने एनईए कार्यालय में नामांकन प्रपत्र जमा कराये । एनईए में नामांकन प्रपत्र जमा करने से पहले विपिन कुमार मल्हन एंव वी0के0 सेठ पैनल के उम्मीदवारों ने सनातन धर्म मन्दिर सैक्टर-19 में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् पूरे पैनल व उद्यमियों के साथ ठोल नगाड़ों के सैक्टर-6 स्थित कार्यालय में आये । रास्ते में कई जगह उद्यमियों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए पूरे पैनल पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया ।
इस अवसर पर विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि हमें प्रसन्नता हो रही है कि हमें सभी उद्यमी भाईयों का समर्थन मिल रहा है हमें आशा है कि उद्यमीभाईयों का सहयोग हमेशा इसी प्रकार मिलता रहेगा और हमें पुनः 2 वर्ष और उद्यमियों की सेवा करने का अवसर मिलेगा । साथ ही मल्हन जी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ मैं हमेशा उद्यमियों एंव उद्योगों के हित के कार्य हेतु हमें तैयार रहुॅगा ।
इस अवसर पर विपिन कुमार मल्हन, वी0के0सेठ, राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड, मोहन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, मौ0 इरशाद, मयंक गुप्ता, श्रीमती झुमा विश्वास नाग, राहुल नैययर, राजन खुराना, एम0पी0 सिंह, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार अग्रवाल, प्रभात मेहता सहित भारी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे ।