नंदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा पत्रक

नंदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा पत्रक

गाजीपुर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्री व रेलवे के अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों ने कोरोना काल के दौरान बंद हुई के ट्रेनो को पुनः रुकने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने मांग किया कि वाराणसी से गाजीपुर रेल खंड के बीच स्थित नंदगंज रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है इस वजह से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 जबकि वाराणसी बलिया रेल मार्ग पर दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है दो एक्सप्रेस ट्रेन यहां पर रुकती थी जो अब नहीं रुकती है

वही नंदगंज रेलवे स्टेशन के आसपास करीब 50 गांव के लोगों द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग बहुत दिनों से की जा रही है

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण लोगों को 20 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय गाजीपुर रेलवे स्टेशन या 25 किलोमीटर दूर और औङिहार जंक्शन जाना पड़ता है । कोरोना महामारी से पहले इस रेलखंड पर चलने वाली सभी सवारी गाड़ी और दो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नंदगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ करता था कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया लेकिन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अभी तक नंदगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं हो पाया है लोगों ने सुहेलदेव एक्सप्रेस, छपरा लखनऊ एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस की ठहराव के लिए मांग उठाया पत्र देने वालों में अमन जायसवाल, बरहपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह कुश,शिव प्रसाद सिंह, राजेश, पंकज समेत क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे