अतिक्रमण का एक ट्वीट करना पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी

अतिक्रमण का एक ट्वीट करना पड़ा  भारी, मिली जान से मारने की धमकी

नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में रवि विश्वकर्मा ने अपनी जान को खतरा और पुलिस द्वारा मदद न मिलने के संबंध में एक प्रेस वार्ता रखी। 

सेक्टर 22 डी ब्लॉक निवासी रवि विश्वकर्मा ने बताया कि 19 मार्च को उसने देखा कि उसके घर से हनुमान मंदिर की तरफ का रास्ता छोटा होता  जा रहा है क्योंकि दीपक सीमेंट एजेंसी ने रास्ते में बिल्डिंग मटेरियल का सामान रखा हुआ था तो उन्होंने अपने साथ चल रहे दोस्त को बोला की इसकी एक फोटो खींच लो और उसने फोटो खींच कर मुझे भेज दिया, वो फोटो ट्विटर के माध्यम से किसी ने ट्वीट कर दी थी, इस बात से दीपक सीमेंट एजेंसी वाले मुझसे द्वेष भावना रखने लगे।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को जब मैं अपने घर पर था तो अनुज उर्फ मोनू आया और बोला पापा बुला रहे है और मैं उसके साथ चला गया वहां जाने पर पहले से ही काफी लोग बैठे थे जिन्हे मैं नहीं जानता लेकिन सामने आने पर पहचान सकता हूं, तब अनुज उर्फ मोनू ने बेस बाल का डंडा उठाया मुझे मारने के लिए और बोला 25 लाख खर्च करके चटका दूंगा और तेरी लाश कही नही मिलेंगी और मैं वहां से बड़ी मुश्किल से बचकर बाहर निकला और मेरे साथ जो लड़का था उसे मारा भी। मुझे इनसे डर लग रहा है ये मेरे साथ कुछ भी कर सकते है क्यों की चौकी इंचार्ज उनके साथ है कल तक सीसीटीवी की फुटेज थी उनके जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई, जिसे मारा गया उससे लिखवाया गया की मुझे नही मारा गया।

अभी मुझे मालूम चला है चौकी इंचार्ज उस लड़के, जिसने धमकी दी उसके बड़े भाई का दोस्त है और ये अफवाह उड़ाई जा रही है मेरा कोई कुछ नही कर सकता है हम लोगों के साथ चौकी इंचार्ज है।

रवि विश्वकर्मा ने कहा कि मैं एक गरीब परिवार से हूँ यदि मुझे कुछ हो जाता है तो इसके जिम्मेदार अनुज उर्फ  मोनू का परिवार और चौकी इंचार्ज होंगे इसलिए अब मैं अपनी जांच एलआईयू के माध्यम से करवाना चाहता हूं, जब चौकी इंचार्ज उनके साथ है तो रिपोर्ट उनके फेवर में ही होगी इसलिए मेरी जांच किसी और थाने में ट्रांफर की जाए।