पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान समेत पुत्र और पत्नि को सात साल की सजा

पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान समेत पुत्र और पत्नि को सात साल की सजा

नोएडा न्यूज एजेंसी 

लखनऊ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुसीबत बढ़ गई है एक बार फिर आजम खान को लगा है झटका रामपुर से बड़ी खबर है कि बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आजम खान की पत्नी और बेटे को भी आजम खान के साथ ही सजा सुनाई गई है अभी तक यह तीनों इस मामले में जमानत पर थे कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद जमानत पत्र जप्त कर लिए गए हैं तीनों को कोर्ट में हिरासत में ले लिया गया है कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है अब एक बार फिर आजम खान अपनी पत्नी और बेटे के साथ जेल की हवा खाएंगे आज कोर्ट में तीनों को पेश होने का आदेश था सुबह आजम खान पत्नी और बेटे के साथ कोर्ट पहुंचे वहां पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है वहीं दूसरे पक्ष के वकील के मुताबिक कोर्ट ने तीनों को दोषी करार दे दिया है बता दे की भाजपा नेता और विधायक आकाश सक्सेना ने सन 2019 में रामपुर के गंज थाने में अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था यह मुकदमा दो जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा था इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनकी पत्नी डॉक्टर तंजीन को भी आरोपी बनाया गया था पुलिस ने इस मामले में चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की थी तब से मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा था इस मामले मेंआजम खान के पक्ष की ओर से जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल की गई थी जिसे एमपी एमएलए सेशन कोर्ट ने कैंसिल कर दिया था अब कोर्ट के फैसले के बाद आजम खान का परिवार मुसीबत में दिखाई दे रहा है।