रोडवेज बस में फांसी लगाकर चालक ने दी जान
गाजीपुर। रोडवेज बस चालक ने परिसर में खड़ी रोडवेज बस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में एआरएम रोडवेज ने बताया कि अजय सिंह निवासी सिकंदरपुर जो बस चालक थे। आज उनका शव बस में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से सभी लोग आश्चर्य चकित है।


