श्री शिरडी साई बाबा मंदिर ने धूमधाम से मनाया 25वां स्थापना दिवस
नोएडा। श्री शिरडी साई बाबा मंदिर, सेक्टर 40, नोएडा में 25वें स्थापना दिवस (सिल्वर जुबली) का भव्य आयोजन श्री शिरडी साई बाबा मंदिर, सेक्टर 40, नोएडा ने 22 तारीख से अपने 25वें स्थापना दिवस (सिल्वर जुबली) के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत की।
हवन-पूजनः शुभारंभ की पवित्र शुरुआत
सुबह 9.30 बजे मंदिर में शुभ हवन-पूजन का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार शर्मा जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिपूर्वक हवन में भाग लिया। मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और भक्तों की उपस्थिति से गूंज उठा।

साई लीला का बच्चों द्वारा मंचन
सुबह 10:45 बजे से 11:45 बजे तक साई विद्या निकेतन स्कूल के बच्चों द्वारा 'साई लीला' का प्रभावशाली मंचन किया गया। बच्चों की समर्पित और साई बाबा की शिक्षा और उनकी लीला प्रस्तुति ने हर भक्त को भावुक कर दिया। श्रद्धालु इस अद्भुत नाट्य प्रदर्शन को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

सांयकालीन साई भजन संध्याः भक्तिमय माहौल
शाम 6:30 बजे से 8:45 बजे तक भक्तिमय साई भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसे परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री आर. के. शर्मा जी (फरीदाबाद) ने अपनी मधुर आवाज और प्रेरणादायक प्रवचनों से और भी पावन बना दिया। सैकड़ों भक्त इस भजन संध्या का हिस्सा बने और भक्ति के रस में डूब गए।
इस शुभ अवसर पर मंदिर समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेः
अध्यक्षः श्री नीरज प्रकाश जी (अपनी धर्मपत्नी के साथ)
उपाध्यक्षः डॉ. नीरज कुमार शर्मा जी
महासचिवः श्री देव राज गोयल जी (धर्मपत्नी के साथ)
कोषाध्यक्षः श्री ब्रिज लाल गर्ग जी (धर्मपत्नी के साथ)
सह-सचिवः श्रीमती रेनू फोतेदार जी
सदस्यः श्री पी के जिंदल जी
(धर्मपत्नी के साथ)
सदस्यः श्री सुनील भान जी.
सह- सदस्य : श्री ए. एम. त्रिपाठी जी.
सह - सदस्य : श्री अरुण कुमार झा जी


