तेज रफ्तार बना मौत का कारण, मोटरसाइकिल सवार की मौत

तेज रफ्तार बना मौत का कारण, मोटरसाइकिल सवार की  मौत

गाजीपुर- सुहावल थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:00 बजे गाजीपुर से अब वापस अपने गांव बेटाबर जा रहा तेज रफ्तार 26 वर्षीय बाइक सवार युवक सुरेंद्र प्रजापति की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई वह कुछ समझ पाता इसके पहले ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और खून से लथपथ होकर छटपटाने हादसे की सूचना पर पहुंची 112 नंबर के पुलिसकर्मियों ने घायल को तत्काल अपनी गाड़ी में बिठाकर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने घायल युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने बिलखने लगे।परिजन आनन-फानन में गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। गांव में इस घटना को लेकर के मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता बेटाबर निवासी सिंहासन प्रजापति ने बताया कि आज सुबह पड़ोस की युवती को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने बाइक से गया था।आज सुबह 7:00 बजे वह घर से निकल गया था उसके पिता ने बताया कि स्टेशन पर लड़की को छोड़कर वह वापस अपने गांव आ रहा था कि इसी दौरान गरुआमकसूदपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसके सर में गंभीर चोट आई जिसे पुलिस कर्मियों के द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था।वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का जीवन चलाता था। उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व कुंडेसर की दुलारी देवी से हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद उसकी पत्नी दुलारी देवी 8 माह के बच्चे को गोद में लेकर बिलख रही थी।सुहवल थाना प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि सड़क हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।