अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, एक की मौत एक घायल
गाज़ीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर अंबेडकर मूर्ति के सामने मंगलवार की आधी रात में अनियंत्रित बाइक की पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत और एक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।
जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी राम ध्यान यादव का पुत्र दिनेश लाल यादव उम्र 28 और सीताराम यादव का पुत्र अशोक यादव उम्र 25 वर्ष एक बाइक से मंगलवार की आधी रात को बाइक से कासिमाबाद जा रहे थे जैसे ही कमालपुर अंबेडकर मूर्ति के सामने पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें दिनेश लाल यादव की मौके पर मौत हो गई वही अशोक यादव बुरी तरह घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा घायल और मृतक युवक को लेकर कासिमाबाद अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दिनेश लाल यादव को मृत होना बताया वही अशोक यादव की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है


