शिक्षा प्रथम सेंटर पर 70 बच्चों को दी गई यूनिफार्म
अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने आज अपने शिक्षा प्रथम सेंटर पर 70 बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिति नितिन चोपड़ा, समूह प्रबंधक एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा रेखा गुप्ता, सहायक प्रबंधक एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड थे ।

नितिन ने बच्चों को नियमित शिक्षा प्रथम सेंटर आ कर पढाई करने पर जोर दिया। कई बच्चों ने अतितियों को कविता पाठ, गिनती तथा पहाड़ा सुनाया। रेखा गुप्ता ने बच्चों की प्रगति देख कर अमरपुष्प सोसाइटी के टीचर्स के तारीफ की। सभी बच्चे नयी यूनिफार्म पा कर बहुत खुश हुए। इस कार्यक्रम की सफलता में संस्था की निदेशक गीतांजलि कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा, विभा, वनिता, कंचन तथा संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


