आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना में विशेष शिविर का समापन
जंगीपुर अरसदपुर में आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर स्वय सेवकों के द्वारा मलिन बस्तियों की सफाई भी किया गया। यह शिविर चार इकाइयों में बंटा हुआ था जिसमे 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कालेज परिसर में साफ-सफाई की।

शिविर का प्रारंभ सातवे दिन प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात छात्राओं ने मलिन बस्तियों की सफाई, विद्यालय प्रांगण की सफाई,स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे संचारी रोग और अन्य तरह की जानकारियां भी दी उन्होंने बताया कि यह सात दिवसीय विशेष शिविर एकमात्र कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवन में हर पल प्रयोग आने वाली शिक्षा है सामाजिक चेतना समाज में बोलचाल का तरीका सामाजिक कार्यों में रुचि होना बताया । राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। प्राचार्य डाक्टर महेंद्र सिंह ने महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता व

आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की और छात्र-छात्राओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर कालेज परिसर में साफ- सफाई की और पौधों की निराई व गुड़ाई की। कार्यक्रम चार इकाई में बांटा गया था जिसमे कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ,चंद्रभान, डॉक्टर मोती, डॉक्टर सरिता पांडेय रही इस दौरान डॉ सुरेंद्र यादव ,आकाश राय ,मुकेश, रामविलास राम ,प्रवीण, अजय गुप्ता, रविकांत ,शिवाजी ,नेहा सिंह ,गुंजन कुशवाहा ,अनिल कुशवाहा ,संतोष यादव मम्मन आदि प्रवक्ता और संस्थान के कर्मचारी मौजूद रहे।


