अशोक अग्रवाल बने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष
आगरा।PNI News। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की परम्परा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगरा के होटेल रेडिसन में सम्पन्न हुआ।। शहाजहांपुर के उद्यमी अशोक अग्रवाल विज़यी हुए। वह अपना कार्यभार 1 जुलाई से आगामी एक वर्ष के लिए सम्भलेंगे।
आईआईए के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आशवस्त किया वे पूरे तन मन धन से संस्था कीं सेवा करेंगे।
आईआईए देश में MSME की तरक़्क़ी में निरंतर पिछले 35 वर्षों से कार्यरत है । तक़रीबन 10000 उद्यमी इस संस्था के सदस्य हैं। इस मौक़े पर नॉएडा चैप्टर से केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप गोयल तथा राष्ट्रीय सचिव राजीव बंसल उपस्थित रहे। विभिन जोन से आए क़रीब 200 उद्योगपतियों ने अशोक अग्रवाल को बधाई दी ।


