मंदिर परिसर में होगा रक्त/ नेत्र/ अंगदान शिविर का आयोजन - जेएम सेठ

मंदिर परिसर में होगा रक्त/ नेत्र/ अंगदान शिविर का आयोजन - जेएम सेठ

नोएडा।PNI News। लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा 7 मार्च, 2021, रविवार के दिन मंदिर परिसर में रक्त/ नेत्र/ अंगदान शिविर आयोजित कर रहा है। रक्त/ नेत्र एवं अंग दान करने के नेक काम के लिए आने वाले दाताओं की 300 से अधिक की संख्या का अनुमान है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी जेएम सेठ ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 9 बजे से 3.30 बजे तक है । दाताओं को जिनको यातायात की आवश्यकता होगी उन्हें मंदिर परिसर लाने की व्यवस्था भी प्रतिवर्ष की तरह की गई है।
 
रक्त एकत्र करने के लिए नॉएडा रोटरी ब्लड बैंक और जिला अस्पताल, नोएडा की टीमें आएँगी। और एम्स नई दिल्ली की टीमें आंखों व अंगों के दान पंजीकरण के लिए आएँगी।

शिविर का संचालन मंदिर समिति के सदस्य एके गुप्ता के निर्देशन में किया जाएगा।

आयोजकों में मैसर्स आर एन गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ, हरीश सभरवाल, आर के भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, महक सिंह, कर्ण अनेजा, श्रीमती सुशम मंधार, श्रीमती शैल माथुर, श्रीमती विद्या रावत आदि का पूर्ण योगदान रहेगा।