क्षेत्रिय मंत्री बिजेंद्र नागर द्वारा गांव मिल्कलक्क्षी की जनता का सहयोग
नोएडा।PNI News। सारा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है वही हमारे देश मैं वैक्सीनेशन का काम भी शुरू हो चुका है और हर गली मोहल्ले को सैनिटाइज करने का काम भी जोरों पर है। आज देश में संक्रमित होने वालों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। वही समाज के लिए काम करने वाले भी पीछे नहीं है, क्या जनता क्या नेता जिसको जैसा मौका मिल रहा है वह जनता की हर सम्भव मदद कर रहा है इसी कडी मे एक नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रिय मंत्री बिजेंद्र नागर का भी जुड़ गया है। बिजेंद्र नागर ने दादरी के गांव मिल्कलक्क्षी मे लोगो के लिए विसरख अस्पताल की तरफ से कोरोना टेस्ट का कैंप लगवाया जा रहा है, जिसमे गांव के हर व्यक्ति का टेस्ट करवाया जायेगा और इसी के साथ साथ गांव की जनता के लिए आक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। उनके प्रयास से पूरे गांव मे सेनेटाइजर का कार्य चल रहा है। गांव के लिए दो सेनेटाइजर करने वाली मशीन भी दी गई है।
इस मौके पर वीरसेन, डां मलखान, डां सलीम, सतेन्द्र एडवोकेट, बिट्टू ,राजेश, सतेन्द्र मास्टर, महेश नागर, वैभव नागर मण्डल मंत्री पुष्कल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


