जीबीआईए के द्वारा कार्यकारिणी सदस्यो की बैठक संपन्न
नोएडा।PNI News। ग्लोबल बिज़नेस इन्डस्ट्री एसोसिएशन (जीबीआईए) के द्वारा नॉएडा सैक्टर-63 मे कार्यकारिणी सदस्य बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जीबीआईए के अध्यक्ष अशीष कुमार शर्मा ने की।

बैठक का उदेश्य अपने मेंबरों को एकजुट करना व उनकी उद्योगिक समस्याओं को सुनना व उनका समाधान करना था जिसमे लगभग 50 से अधिक उद्यमी व व्यवसायी शामिल हुए और अपने विचारों और समस्याओ के समाधान के बारे मे विचार विमर्श किये।
जीबीआईए के सचिव दीपक श्रीवास्तव ने सभी मेंबरों का स्वागत किया और सभी का एक दूसरे से परिचय कराया और सभी से एक दूसरे के उद्योग व व्यवसाय में सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में अंतेश भंडारी, अभिषेक भंडारी, किशोर कुमार, उमेश कुमार, अन्नू खान, विजय शर्मा, नवल बरुआ महेंदर शर्मा, आरिफ अहमद, दीपक कुमार, वरुण माथुर, रोहित गोयल, संजीव कुमार ललित चौहान, राजेश रंजन, सचिन कटारिया, अभिषेक गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


