जल वायु विहार सेक्टर 21 व 25 निवासियों ने वोटिंग अधिकार न दिए जाने के विरोध में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च
नोएडा।PNI News। जल वायु विहार सेक्टर 21 और 25 के मकान मालिक निवासियों ने को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी - जे.वी.सास के उनहें वोटिंग अधिकार न दिए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च किया। 150 से अधिक निवासियों ने कोविड प्रोटोकोल को ध्यान मे रखकर मतदान के अधिकार के लिए मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। ये मार्च शिवाजी पार्क सेक्टर 21 से जेवीसास ऑफिस और जेवीसीसी होते हुए सेक्टर 25 पहुँची और फिर शिव मंदिर, सी ब्लाक होते हुए शिवाजी पार्क में समाप्त हुई। निवासियों मे आर्मी, एनटीपीसी के ओरिजनल अलोटी और सिविलयनस भी थे जिनकी आज तादाद 3700 में से 2000 है। निवासियों ने जेवीसास को चेतावनी दी कि यह भेदभाव का रवैया जो नेवी और वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपना रखा
है उसे सुधार लें नही तो धरना दिया जायेगा और सोसाइटीज मेंटेनेंस बदं कर दी जाएगी। 2022 के विधान सभा चुनाव का भी जल वायु विहार में बहिष्कार किया जाएगा। 27 नवंबर को निवासीगण स्थानीय विधायक पंकज सिहं से मिले और 18 दिसंबर को सांसद महेश शर्मा ने मामले को शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट, नोएडा प्राधिकरण, ऐरफोरस नेवल हाउसिंग बोर्ड, हाउसिंग कमिश्नर ने जेवीसास को सबको समान मतदान का अधिकार देने के लिए ओडर दीया है पर जेवीसास मनमानी का रवैया अपनाये हुए है।


