नोएडा वैश्य समाज ने गोरखपुर पुलिस द्वारा निर्मम हत्या के जघन्य अपराध के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा एक ज्ञापन

नोएडा वैश्य समाज ने गोरखपुर पुलिस द्वारा निर्मम हत्या के जघन्य अपराध के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा एक ज्ञापन

नोएडा।PNI News। नोएडा के वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने कानपुर के व्यापारी स्वर्गीय मनीष गुप्ता की गोरखपुर पुलिस द्वारा निर्मम हत्या के जघन्य अपराध के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें हत्यारे पुलिस वालों को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा व भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए ₹ 5 करोड़ के मुआवजे की मांग की गई है।

इस अवसर पर सुनील गुप्ता, राधाकृष्ण गर्ग, के के जैन, राजीव गर्ग, पवन गोयल, बलराज गोयल, संजय गोयल, विकास बंसल, अशोक गोयल, डाॅ एस पी जैन, शबनम गुप्ता, विपिन अग्रवाल, मनोज गोयल, बाबू लाल बंसल, सुधीर पोरवाल, विकास जैन, उमेश बरनवाल, आचार्य शिव बरनवाल, अनिल कुमार महेश्वरी, भगवान दास गुप्ता, अजय गुप्ता, लघु अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, राहुल जैन, प्रवीन गर्ग, सुशील सिंघल, सी के खंडेलवाल, अमिश राजवंशी तथा अन्य वैश्य बन्धु उपस्थित थे।