पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैसे वो बढ़ते संक्रमण के खतरे से स्वयं को बचाते हुए ड्यूटी करे

पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैसे वो बढ़ते संक्रमण के खतरे से स्वयं को बचाते हुए ड्यूटी करे

नोएडा।PNI News। जनपद गौतमबुद्धनगर में कोविड 19 महामारी के पुनः संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा जनपद में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सावधानी बरतते हुए ड्यूटी करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है व उनके द्वारा पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने, फेसशील्ड/मास्क लगाने, उचित दूरी बनाकर चेकिंग करने व स्वयं को संक्रमित होने के खतरे से बचकर ड्यूटी करने हेतु समय-समय पर ब्रीफ किया जा रहा है। इसी क्रम में आज डीसीपी नोएडा द्वारा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत डीएनडी टोल प्लाजा पर पहुंचकर वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया व उन्हें निर्देशित किया गया की कैसे वो बढ़ते संक्रमण के खतरे के दृष्टिगत स्वयं को बचाते हुए चेकिंग/ड्यूटी करे। उनके द्वारा वहा पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुरक्षा किट का भी जायजा लिया गया व पुलिसकर्मियों को समय समय पर सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहने, मास्क ना हटाने, फेस शील्ड का प्रयोग करने व उचित दूरी बनाए रखते हुए लोगों से बात करने , चेकिंग करने आदि के बारे में बताया गया। उनके द्वारा मास्क ना पहनने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का आदेश दिया गया व हिदायत दी गई की वो सभी लोग अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क जरूर पहने।