आरडब्ल्यूए सैक्टर 49 ने मनाया गणतंत्र दिवस

आरडब्ल्यूए सैक्टर 49 ने मनाया गणतंत्र दिवस

नोएडा। आरडब्ल्यू सैक्टर 49 द्वारा भव्य रूप से गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी एवं गुप्त नवरात्रि महापर्वों को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर राष्ट्र व समाज हित में अपना योगदान देने व नौएडा को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ योगेंद्र नारायण जी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, पूर्व रक्षा सचिव भारत सरकार व वर्तमान कुलाधिपति, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय रहे। 

विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नौएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष पंकज झा, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, नौएडा सिटीजन फोरम के संरक्षक डॉ विपिन कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, सचि अंकित अरोड़ा, गरिमा त्रिपाठी, डॉ रेणु शुक्ला, रश्मि द्विवेदी, कुणाल कपूर, धवल पंत, राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन के उपाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा, कवि दीपक शंखधार, होलिस्टिक लाइफ के अर फाउंडेशन के महामंत्री यशपाल गुप्ता तथा आरडब्ल्यू अध्यक्ष प्रशान्त त्यागी, महासचिव विजय कुमार भाटी, कोषाध्यक्ष परमात्मा शरण बंसल, संयोजक संजय त्यागी, सलाहकार श्री जे.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री पंकज देशवाल, अरुणा क्वात्रा, नीतू मिश्रा, लीना कपूर, रेशु त्यागी, विकास कपूर, आनंद जौहरी, शशि शाह, विवेक शर्मा, एस.पी. सिंह, उमेश कुमार, नवीन त्यागी, रामेश्वर गौड़ इत्यादि उपस्थित रहे।