श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को विभिन्न परेशानियों से कराया अवगत
नोएडा। श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुशील भराला की बैठक में लघु उद्योग भारती की की उपस्थिति दर्ज हुई और मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह के द्वारा आ रही विभिन्न परेशानियों को श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुशील भराला को अवगत कराया।
लघु उद्योग भारती जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन से समय पर समय पर जो भी योजनाएं आती हैं विभाग से मैं अनुरोध करूंगा कि समय-समय पर एक कार्यशाला का स्थापित करें उससे सभी उद्यमी को जानकारी होगी और कर्मचारी हित में कार्य कर पाएंगे जैसे कि प्रदेश मुख्यमंत्री जिस तरीके से राष्ट्र और प्रदेश के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं स्वत: हम भी और सरकारी तंत्र में भी जरूर बदलाव आ जाना चाहिए, हम मदद के लिए आगे बढ़े किसी भी प्रकार से शोषण उद्यमी ना हो, ईमानदार अधिकारियों का होना अति आवश्यक है। ईमानदारी के साथ काम करने से हम राष्ट्र और प्रदेश के निर्माण में अग्रिम भूमिका निभा पाएंगे।
इस अवसर पर नोएडा लघु उद्योग भारती से महासचिव सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, महासचिव ग्रेटर नोएडा संजय बत्रा भी उपस्थित रहे।


