कला भारती फाउंडेशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
बल्लभगढ़।PNI News। गांव खेड़ी गुरजान में कला भारती फाउंडेशन द्वारा एक विशाल वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित किया। इन दिनों कला भारती फाउंडेशन की ओर से लगातार वक्सिनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग सुरक्षित हो सकें।

इस अवसर पर कला भारती फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता सोनी, किसान मंडल नगला भाजपा के अध्यक्ष श्री रणवीर लोहिया एवं वैक्सीनेटर टीम श्रीमती सरोज तेवतिया, श्रीमती मनजीत मलिक, मनोज कुमार और धर्म सिंह उपस्थित रहे कला भारती फाउंडेशन द्वारा वैक्सीनेटर टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं रणबीर लोहिया द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


