2 दिवसीय खेल दिवस में 110 बच्चो ने लिया भाग

2 दिवसीय खेल दिवस में 110 बच्चो ने लिया भाग

अमरपुष्प  एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने वंचित बच्चों के लिए 2 दिवसीय खेल दिवस का आयोजन बिसरख गाँव, गौतम बुध नगर में  सफलताफपूर्वक किया। इस आयोजन में 110 बच्चों ने विभिन्न खेल जैसे खो खो, गाजर दौड़,  मेंढक दौड़, नीम्बू दौड़, योग में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अमरपुष्प संस्था के टीचर बच्चों को  पढाई के साथ साथ खेल भी बराबर सिखाते हैं | खेल दिवस के मुख्य अतिति नितिन चोपड़ा, ग्रुप मैनेजर ,  एनईसी कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की| कार्यक्रम के अन्य अतिति अभिषेक श्रीवास्तव मैनेजर 
एलआरक्यूए , अन्नू खान  अध्यक्ष नेफोमा, चन्दन तिवारी सीईओ ईडीसी इंडिया , नेअर्पित टंडन, दीपक, बच्चों को पढाई के साथ साथ खेलने तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के माता पिता तथा अभिभावकों ने भी बच्चों को खेलते हुए देख कर बहुत प्रसन्न  हुए।

संथा की निदेशक गीतांजलि कुशवाहा ने सभी अतितियों, टीचर्स और अभिभावकों को धन्यवाद् दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, कंचन, रितिका, सचिन साबले, वनिता, विभा और संदीप ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।