2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
राष्ट्र निर्माण में वैश्य समाज का अहम योगदान, टिकट वितरण में मिले योग्य प्रतिनिधियों को अवसर
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन, शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। देश की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में समाज की अहम भूमिका रही है।

विनय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज में अनेक शिक्षित, योग्य और कर्मठ लोग हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देकर जनसेवा का अवसर दिया जाना चाहिए। राजनीतिक दलों को टिकट वितरण में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्य समाज की यह मांग किसी अन्य वर्ग के अधिकारों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में सभी समाजों को उचित प्रतिनिधित्व देने की भावना से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का योगदान केवल आर्थिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नीति निर्माण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी उसे उचित स्थान मिलना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन ने सर्ववैश्य समाज को एक मंच पर लाने की पहल की।
वार्ता में मुख्य रूप से वैश्य समाज के प्रमुख घटकों ने भाग लिया
वार्ता में मुख्य रूप से वैश्य समाज के प्रमुख घटकों जिनमें अग्रवाल वैश्य समाज – मूलचंद गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, नेत्रपाल अग्रवाल, बलराज गोयल, डॉ विकास बंसल, जितेन्द्र अग्रवाल, जैन वैश्य समाज से डॉ. एस.पी. जैन, खंडेलवाल वैश्य समाज से राकेश खंडेलवाल, माहेश्वरी वैश्य समाज से जी सी माहेश्वरी, पोरवाल वैश्य समाज से सुधीर पोरवाल, वार्ष्णेय वैश्य समाज से मुकेश वार्ष्णेय, माथुर वैश्य समाज से संजय गुप्ता, चोसेनी वैश्य समाज से ए.एस. गुप्ता, जायसवाल वैश्य समाज से ललित जायसवाल, केसरवानी वैश्य समाज से अमित केसरी, साहू वैश्य समाज से कृष्णा साहू, रोनियार वैश्य समाज से आई.डी. शाह, बरनवाल वैश्य समाज से शैलेन्द्र बरनवाल, महावरे वैश्य समाज से राकेश गुप्ता, चौरसिया वैश्य समाज से दिनेश्वर चौरसिया, महावर वैश्य समाज से दिनेश महावर, आ.भा.अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल से राधा कृष्णा गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संजय जैन के साथ साथ पूर्व विधायक विमला बाथम, पवन गोयल, अमित पोरवाल, अर्पित गोयल, धर्मपाल गोयल, नारायण गुप्ता, मुनीश गर्ग, जितेंदर अग्रवाल, विकास जैन, अजय गर्ग,गौरव सिंघल, विपिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राम निवास गोयल उपस्थित रहे और अपनी बात रखी


