भाविप स्वर्णिम शाखा द्वारा, गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह में 15 शिक्षक एवं 24 विद्यार्थी सम्मानित

भाविप स्वर्णिम शाखा द्वारा, गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह में 15 शिक्षक एवं 24 विद्यार्थी सम्मानित

नोएडा। भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा द्वारा श्री राधा कृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सेक्टर-31, नोएडा में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुजनों के सम्मान एवं भारतीय संस्कारों की भावना के साथ किया गया। 

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गुरु विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने बताया कि इस अवसर पर स्वर्णिम शाखा द्वारा 15 अध्यापकों एवं 24 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ अपने संस्कारों एवं संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

शाखा संस्कार संयोजक श्री ओम प्रकाश बंसल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं शाखा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महेश बाबू गुप्ता (राष्ट्रीय संयोजक-ट्रस्ट एवं प्रॉपर्टीज़) अजय अग्रवाल, सुमन गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, अंशु अग्रवाल, डॉ. एम. के. अग्रवाल, अनिल गोयल, दिनेश मित्तल, संजय जिंदल, आर. सी. बजाज, अजय मित्तल, तुलसी दास, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रकाश इनानी सहित अनेक गणमान्यजन एवं शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन गुरुजनों एवं विद्यार्थियों के सम्मान तथा भारतीय संस्कारों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
,