नृत्य, गायन, वादन और नाटक की प्रतिभा से एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्ट ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ हुआ गुलज़ार

नृत्य, गायन, वादन और नाटक की प्रतिभा से एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्ट ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ हुआ गुलज़ार

एमिटी विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे समूह नृत्य, समूह गायन, वाद्य यंत्र वादन, नाटक, मीम प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें देश के लगभग 148 विश्वविद्यालयों से आये 2500 प्रतिभागीयों ने अपनी प्रतिभा को प्रर्दर्शित किया।

आज के विभिन्न प्रतियोगिताओं में समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने गुजराती, पंजाबी, हिन्दी एंव ब्रज भाषाओं सहित अन्य गीत प्रस्तुत किये जिसमें प्यार के राही चल, जागों देश के लिए नौजवान, मै बरसाने की छोरी, होरी खेल रही आदि गीत प्रस्तुत किये गये। इसके अतिरिक्त विभिन्न टीमो के मध्य वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें एक नाटक में भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाते हुए, अंातकवाद पर प्रहार को दिखाया गया।

एक अन्य नाटक में कर्ण के जन्म से उनकी शिक्षा, मित्रता के धर्म और युद्ध में मृत्यु को दिखाया गया। एकांकी ‘‘बादलों की छांव में’’ ईश्वर के नाम पर गांव के मुखिया का लोगों को डरा कर जंगल के पेड़ों को बेचने और लोगो के शोषण को दर्शाते हुए, मासिक धर्म की गलत मान्यताओं को दिखाया गया और अंत में मुखिया की मृत्यु और देवी द्वारा प्रसन्न होकर बारिश करना को दिखाया।

आज आयोजित हुए इस्टॉलेशन आर्ट प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता का विषय ‘‘भारतीय अध्यात्म’’ था जिसमें विभिन्न टीमों ने अपने अध्यात्मिक देवताओं, त्यौहारो के महत्व को दिखाते हुए अपने मॉडल को प्रस्तुत किये। यह मॉडल अनुयोपयोगी प्रदार्थो से बनाया गया।