संसद रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित जगदंबिका पाल को अख्तर खान ने दी बधाई

संसद रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित जगदंबिका पाल को अख्तर खान ने दी बधाई

संसद रत्न अवार्ड 2026 सिद्धार्थनगर और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य अख्तर खान ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर अपने पिता तुल्य एवं वरिष्ठ नेता, सांसद जगदंबिका पाल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अख्तर खान ने अपने साथियों के साथ जगदंबिका पाल जी का माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, उनकी धर्मपत्नी स्नेह लतापाल से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

अख्तर खान ने कहा कि देश की संसद में उत्कृष्ट संसदीय योगदान देने, जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने तथा क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से संसद तक पहुंचाने के लिए जगदंबिका पाल को मिला संसद रत्न अवार्ड 2026 सिद्धार्थनगर की जनता के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि जगदंबिका पाल जी की कर्मठता, समर्पण, सक्रिय संसदीय भूमिका और जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का यह सम्मान प्रमाण है। उन्होंने सदैव जनता के हितों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है।

अख्तर खान ने कहा कि जगदंबिका पाल का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके जैसे कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनकी यह उपलब्धि सभी के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि जगदंबिका पाल इसी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर जनसेवा करते रहें तथा सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।