भारतीय युवा कांग्रेस ने मनाया 63 वां स्थापना दिवस
गाज़ीपुर युवा कांग्रेस गाजीपुर के अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस के 63 वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस का झण्डा फहराकर सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर स्थापना दिवस मनाया गया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हम देश के विकास में निरंतर सहयोग जारी रखेंगे और युवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को करते रहेंगे । आज देश और प्रदेश में कुंठितवादी मानसिकता के लोगों की सरकार चल रही है जो लोग इतिहास के पन्नों को बंद कर देना चाहते हैं संविधान को समाप्त कर देना चाहते हैं लेकिन देश की जनता एक बार फिर अपना प्रधानमंत्री एक युवा को पसंद करेगी देश का भविष्य युवा के हाथ में होगा विकास होगा सुरक्षा होगा व्यवसाय होगा रोजगार होगा सम्मान होगा देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब बिना किसी जांच के कार्यवाही की जा रही है।
भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि हम पूर्ण रोजगार के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ताम्रध्वज कुमार, भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक बिंद, हरिनंदन, श्रवण कुमार, मुंशी, संदीप यादव, अजीत यादव, अखिलेश, अजय बिंद इत्यादि लोग मौजूद रहे।


