बिना न्यायालय के आदेश पर लोगों के घरो पर चल रहा बुलडोजर- सुधांशु तिवारी
गाजीपुर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बुलडोजर नीति के विरोध मे महामहिम राज्यपाल महोदया को जिलाधिकारी गाजीपुर के द्वारा पत्रक सौंपा गया। सुधांशु तिवारी ने पत्र के माध्यम से महोदया से पूछा कि संविधान में निर्णय करने का अधिकार सिर्फ न्यायालय को है तो फिर ये अधिकार सरकार को किसने दिया जो की बिना न्यायालय के आदेश के ही लोगो के घरों पर बुलडोजर चलवा दे रही हैं।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पांडे अंशु ने कहा कि दीक्षित परिवार के खिलाफ सरकार ने ये जो अमानवीय चेहरा दिखाया उससे ये साबित होता है की सरकार सत्ता के मद में अंधी हो चुकी हैं। और कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की गुजारिश की।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस भदौरा के ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार, आशुतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस के ओजस्व साहू, अनिकेश कुमार, जयप्रकाश पांडे , सदर ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।


