समाज के युवा पीढ़ी पर एक बङी जिम्मेदारी है- विजय नारायण चौहान
आजमगढ- चौहान युवा मंच के बैनर तले चौहान युवा प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन नेहरू हाल आजमगढ़ में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहनगर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक चौहान रहे, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय नवभारत निर्माण सेना के अध्यक्ष गाजीपुर के श्री विजय नारायण चौहान

,श्री लल्लन चौहान,सत्येंद्र चौहान,स्यामदेव चौहान,विनोद चौहान, विशिष्ठ अतिथि श्री विजय नारायण चौहान जी ने अपने भाषण में युवाओं का हौसला बढ़ाते हुवे कहा कि, युवा पीढ़ी समाज के वह अंग होते हैं जो अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत युवा अपने नेतृत्व ,नवाचार ,और विकास कौशल द्वारा समाज की वर्तमान स्थिति को नवीनीकृत कर सकते हैं। युवाओं से देश की वर्तमान तकनीकी,शिक्षा प्रणाली और राजनीति में बदलाव लाने की उम्मीद की जा सकती है ।उन पर समाज में हमारी समृद्धि , सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का भी उत्तरदायित्व है। यही कारण है कि देश के विकास के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी की अत्यधिक आवश्यकता होती है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चौहान युवा मंच प्रमुख श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रमोद चौहान,नन्दलाल चौहान, फागू चौहान, समीर चौहान, अधिवक्ता योगेश चौहान, संदीप चौहान, मुकेश चौहान, रामबिलाश चौहान , इत्यादि युवाओं का बड़ा योगदान रहा।संगठन प्रमुख एवं कार्यक्रम आयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समाज का युवा चाहे तो समाज को एक सही दिशा दे सकता है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी से आए श्री भयानक चौहान जी ने किया,और संचालन संगठन प्रमुख, व आयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान ने किया,इस मौके पर समाज के कई जनपदों से आए चौहान युवा व बुजुर्गों ने अपनी एकता दिखाकर समूचे प्रदेश को अपनी ताकत और एकता का एहसास कराया।


