क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक में बिरनो प्रमुख की नेक पहल

क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक में बिरनो प्रमुख की नेक पहल

गाजीपुर बिरनो स्थित ब्लाक मुख्यालय परिसर में आज क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा सहित अन्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने भाग लिया।

आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता एवं इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस संयुक्त बैठक में शासन के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा विशेष रूप से चर्चा की गई ।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने शासन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न तरह के विकास कार्यों के जल्द पूरा कराए जाने की जिम्मेदारी प्रधानों और सदस्यों को दी और कहा कि मनरेगा गांव से पलायन को रोकने का एक साधन है इसमें कार्य करते हुए व्यक्तिगत विकास किया जा सकता है भारत सरकार के द्वारा और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं प्रत्येक जनमानस के बीच मौजूद हो सके इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है विकासखंड अंतर्गत तीन गौशाला है और यह सौभाग्य की बात है कि गौ सेवा करने का अवसर सम्मानित ग्राम प्रधानों को प्राप्त हो रहा है आज के परिवेश में लोगों के बीच से गौ सेवा भाव दूर हो रहा है रेडिमेंट प्रोडक्ट की ललक लोगों के बीच दिखाई दे रही है।

 जिससे तमाम बीमारियां हो रही है। इस अवसर प्रमुख ने सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया एक पहल के रूप में क्षेत्र में रह रहे टीवी के मरीजों को चिन्हित करें और गोद लेने का पहल करें मात्र छः महीने तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं मानव जीवन में सेवा भाव करने का अवसर बार बार नहीं मिलता है जिससे गरीब किसान मजदूर परिवार को एक रोशनी मिल सके। प्रमुख ने कहा कि आज आप सभी के मौजूदगी में ब्लॉक परिसर का उच्च पद हमें प्राप्त हुआ है यह आप सभी के द्वारा ही संभव हो सका है मैं चाहूंगा कि ब्लाक परिसर के अधिकारी समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कार्यों की फाइलों को किसी भी टेबल पर ना रोके समस्याओं को दूर करते हुए फाइल को आगे बढ़ाने का काम करें। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र के कई सड़कों एवं नाली खड़ंजा के निर्माण व राशन वितरण आदि को लेकर अपना अपना प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी के समक्ष रखा। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों के आए हुए सुझाव को अति शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

बैठक में मनरेगा, पीएम, सीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के बारे में सभी को जानकारी दी। वहीं उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में विशेष रूप से इस पर ध्यान देने की जरूरत है।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह द्वारा पांच टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की गई। इस अवसर पर बैठक में पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता डा गुरूदेव मौर्य लेखाकार गोपाल जी श्रीवास्तव अभिमन्यु सिंह राजेंद्र यादव दिनेश भट्ट विनोद पटेल रामनिवास यादव विनोद गुप्ता नागेन्द्र यादव प्रदीप सिंह भरत सिंह रवि प्रकाश सिंह अरूण सिंह महावीर प्रसाद लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सहकारिता संतोष कुमार ने किया।