मामूली मारपीट में युवक की हुई मौत: पुलिस ने आरोपी बाप बेटों को भेजा जेल
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में 4 फरवरी की सुबह घर में सोते वक्त युवक का शव मिलने के बाद मृतक गुड्डू उर्फ रमेश राजभर के बड़े भाई सुभाष राजभर ने अपने पट्टीदारों के खिलाफ जमीन की पुरानी रंजिश में मारपीट कर हत्या का तहरीर थाने में दिया था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 304, 452 ,504 आईपीसी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।थाना अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के तहरीर पर राम कृत राजभर सहित दो बेटों पर मुकदमा दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड डेंजरी आने के बाद आरोपी युवकों को घर से ही आज सुबह 8:30 बजे राम कृत राजभर 60 वर्ष तथा उनके बड़े पुत्र अरविंद राजभर और 16 वर्षीय नाबालिक बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।आरोपी अरविंद राजभर ने बताया कि 3 फरवरी की शाम दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन रोड पर मृतक शराब के नशे में चूर था और मुझे रामकृत का कुत्ता कहा था इसके बाद कहासुनी के बाद मामूली मारपीट हुई थी और फिर मृतक अपने घर चला गया। घर में सोते वक्त कैसे उसके सर में चोट आई या कैसे मौत हुई यह जांच का विषय है।


