गौतमबुद्धनगर में कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं का अमृत उद्यान, इंडिया गेट का शैक्षिक भ्रमण
गौतमबुद्धनगर। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष केजीबीवी एजुकेशनल टूर / एक्सपोजर विजिट का आयोजन जिला अधिकारी मेधा रूपम के दिशानिर्देश, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी जी के मार्गदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के कुशल नेतृत्व एवं जिला समन्वयक विनय प्रकाश सिंह के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान तथा इंडिया गेट का भ्रमण कराया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दादरी, दनकौर एवं जेवर की छात्राएं प्रतिभाग किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों में पढ़े गए इतिहास और विज्ञान से जुड़े विषयों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना, उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा ऐतिहासिक स्थलों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना जागृत करना है।
कार्यक्रम के तहत छात्राओं को अमृत उद्यान के प्राकृतिक सौंदर्य से अवगत कराया जाएगा, वहीं इंडिया गेट पर देश के शहीदों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के बारे में जानकारी दी जाएगी।
पूरे कार्यक्रम की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर विशेष निगरानी दल का गठन किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं को नए अनुभव, आत्मविश्वास और प्रेरणा प्राप्त होती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है।
इस भ्रमण में नोडल बिसरख, दनकौर एवं जेवर, वार्डन एवं सभी का विशेष योगदान रहा।


