एक तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार 

एक तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार 

 गाजीपुर थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा आज बुधवार को एक अदद् तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश क्रम में अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुल्लहपुर पुलिस के द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त रोहत कुमार राय पुत्र शिवसागर राय नि0 उमरपुर दियारा थाना बक्सर जनपद बक्सर (बिहार) को मलेठी मोड से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक अदद् तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 133/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट में पंजीकृत कर थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।