नोएडा में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति
नृत्योत्कर्ष अकादमी द्वारा आयोजित ओडिसी नृत्य कार्यक्रम की रंगारंग शाम सजी। इस कार्यक्रम में सनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी, नोएडा सेक्टर 107 के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान बच्चों द्वारा श्लोक वाचन ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमलिनी दत्त थीं, जो प्रसिद्ध नाट्यशास्त्र विद्वान और भरतनाट्यम नृत्यांगना रह चुकी है। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा के इंदिरा गाँधी कला केंद्र, नोएडा सेक्टर 6 में किया गया था। नृत्योत्कर्ष अकादमी की संस्थापक श्रीमती रत्न भारती आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए गए। ओडिसी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह एक सफल आयोजन था।
अनया केशरी, नितान्या गुरहा, अन्वी, अनायशा वदलामनी, अदविका पांडे
चार्वी अग्रवाल, प्रतिष्ठा मुद्गल, तवेशा सिल गुप्ता, त्रिशिका, अदविका केसरी, आद्या मिश्रा, ताश्वी तनेजा, गीतांशी सिंह सोढ़ा, आर्याही मिश्रा, भुवन्या भट्ट, अरयाहि पविथ, प्रियांशी चरण, तमन्ना मिश्रा, अनिका तिवारी, देवांशी चरण


