जंगीपुर मंडी सचिव को अपर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार
जंगीपुर - लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन की ओर से चल रही तैयारी को जाचने के लिए 7 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने निरीक्षण किया था यहां बनने वाले स्ट्रांग रूम टूटी नाली व सड़कों को देखकर नाराजगी जताई थी और निर्देश दिया था कि समय रहते इसकी मरम्मत कर ली जाए।
लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अभी इसमें कोई कार्य प्रगति पर ना देखकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई उन्होंने निर्देश दिया कि इस माह में हर हाल में कार्य पूरा हो जाना चाहिए लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय बूथों की तैयारी स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल को दुरुस्त करने के साथ ही अराजक तत्वों की सूची तैयार की जा रही है इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण करने जंगीपुर मंडी स्थल पहुंचे वहां पर पूर्व के निर्देश का पालन न होते थे उन्होंने मंडी सचिव राजेश यादव को डांट लगाई कहा कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराए जाने हैं उसको समय से पूर्ण कर लिया जाए जगह-जगह पर टूटे नाली सड़क टूटी फर्श को ठीक कराया जाए मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का सत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।


